रामपुर: जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान युवती की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप
Rampur, Rampur | Nov 6, 2024 जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई मृतिका के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना मंगलवार की रात्रि 10:30 बजे की बताई जा रही है घटना के के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामें की खबर पर नगर कोतवाली पुलिस आ गई। मृतिका के परिजन इस बात पर अढ़े रहे कि जिनकी लापरवाही है उनको बुलाओ। लेकिन उन्हें नहीं बुलाया।