मेरठ: लिसाड़ी गेट इलाके के सदीक नगर में घर के बाहर खड़े युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक, पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश
Meerut, Meerut | May 3, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सद्दीकनगर में बाइक सवार बदमाशो ने एक युवक को गोली मार दी। और फायरिंग करते हुए फरार हो गए मौके पर पहुंचे पुलिस ने कारतूस के खोखे बरामद करते हुए घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया,और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।