कालपी: पिपरौंधा गांव में 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से लगी आग, प्रशासन ने शुरू कराया सर्वे
Kalpi, Jalaun | Apr 7, 2026 कालपी तहसील के ग्राम पिपरौंधा में मंगलवार दोपहर 2 बजे हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से लगभग 40 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, आग से गजेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, लालू सिंह और तेज सिंह सहित कई किसानों को भारी नुकसान हुआ, तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई, जिसे ग्रामीणों और दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया, तहसीलदार ने सर्वे शुरू करा दिया है