भोरंज: नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना पर अलर्ट, छह घंटे में मिली सकुशल
थाना भोरंज में एक नाबालिग लड़की के लापता होने पर दर्ज हुए अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटों के भीतर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 2 जुलाई को उसकी बेटी बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। इस पर पुलिस ने IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।