शिवपुरी नगर: तेज आंधी-तूफान में युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के दौरान एक हादसा हो गया। गौशाला इलाके में घर के बाहर खड़े एक युवक के ऊपर टीनशेड उड़कर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक का नाम कल्याण प्रसाद रजक है, जो गौशाला का निवासी है। हादसे के बाद उसे तुरंत शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया