गोरखपुर: प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को डीआईजी ने परखा, किया पैदल गश्त
गोरखपुर । डीआईजी रेंज आनंद कुलकर्णी व पुलिस के अन्य अधिकारियों ने आज गोरखनाथ इलाके में पैदल गश्त करते हुए गोरखनाथ मंदिर में दाखिल हुए। डीआईजी ने गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को बारीकी से परखा मीडिया से बात करते हुए डीआईजी ने कहा कि गोरखपुर रेंज में आने वाले चारों जिले के पुलिस कप्तानों को उन्होंने हाई अलर्ट पर रखा है।डीआईजी के साथ एसएसपी व एसपी सिटी भी मौजूद रहे।