परबत्ता: परबत्ता विधानसभा: लोजपा आर के खाते में सीट, बाबूलाल शौर्य बने उम्मीदवार
खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र एनडीए से लोजपा आर के खाते में गया है। बुधवार की शाम में लोजपा आर ने 14 उम्मीदवारों की सूची जारी किया है। जिसमें परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से बाबूलाल शौर्य को टिकट मिला है। अब परबत्ता विधानसभा से महागठबंधन और एनडीए के उम्मीदवारों का सूची जारी ही गया। महागठबंधन से राजद से वर्तमान विधायक डॉ संजीव कुमार मैदान में है।