बेगूसराय: बखरी थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
बेगूसराय में एक बार फ़िर एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई. मौत की खबर लगते ही मायके वालों में कोहराम मच गया वहीं ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गया. सूचना पाकर पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में ले लिया है. घटना बखरी थाना क्षेत्र की है. लगभग 26 वर्षीय मृत पूजा कुमारी बखरी थाना अन्तर्गत वार्ड संख्या 17 नगर परिषद के बखरी बाजार अमित ठाकुर की पत्नी थी.