बेगूसराय: बेगूसराय के ट्रैफिक चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक मासूम बच्चे की हुई मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौत से नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक के पास की है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।