बेगूसराय: बलिया थाने की पुलिस ने अपहृत महिला को नौलखा मंदिर के पास से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
बलिया थाना की पुलिस में अपहरण की गई महिला को नौलखा मंदिर के पास से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बलिया थाना में एक महिला के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान कर महिला को नौलखा मंदिर के पास से बरामद कर लिया है.