मौदहा: बिवांर कस्बे में युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान, शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला
बिवांर कस्बे में 38 वर्षीय युवक ओम उर्फ ओमप्रकाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र मिशुरियादीन का शव उसके घर में पाया गया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिवांर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेक