पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल— ने रविवार की दोपहर करीब 12 बजे कहा कि ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजार पर पड़ा है, जिससे तेल कीमतों में अस्थायी उछाल आया है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष देश की प्रगति को पचा नहीं पा रहा।