शिवपुरी नगर: दबंगों के डर से सहमा थरखेड़ा का आदिवासी परिवार, कलेक्ट्रेट में रोते हुए बोली महिला— "जमीन गई तो भूखे मर जाएंगे"
शिवपुरी जिले के नरवर तहसील अंतर्गत ग्राम थरखेड़ा के आदिवासी परिवारों ने आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर दबंगों द्वारा उनकी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ितों का आरोप है कि स्थानीय सरपंच और नगर परिषद नरवर के अध्यक्ष पति उनकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई है।