भोगांव: भोगांव जवाहर विद्यालय में काशिफा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया टॉप
भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के कुल 68 छात्रों में से 67 ने परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। केवल एक छात्र की कंपार्टमेंट आई है। विद्यालय में काशिफा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।