मोहनलालगंज: शराब पार्टी बनी मौत की वजह, दोस्त की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप, दो गिरफ्तार
लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय दीपक सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विशाल रावत और कृष्णा रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वारदात सिठौली कला गांव की है, जबकि एक अन्य आरोपी गोलू अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक 18 जून की रात तीनों दोस्त शराब पी रहे थे, तभी विवाद के दौरान दीपक के सिर पर ईंट से हमला कर दिया गया।