सरधना: गांव सालवा में दबंगों ने चक रोड को काटकर मिलाया अपने खेतों में, नहीं हो रही कोई कार्रवाई
सरधना थाना क्षेत्र के सालवा गांव में दबंग लोगों ने सरकारी चक रोड को काटकर अपने खेतों में मिला लिया। इसकी शिकायत पिछले 1 वर्ष से पीड़ित किसान बराबर SDM तथा अन्य अधिकारियों से कर रहे हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। पीड़ित किसान ने कार्रवाई ना होने पर आत्मा हत्या की चेतावनी दी है।