पटना ग्रामीण: बाइपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर पार पोखरा में एक व्यक्ति का शव मिला, पुलिस जांच कर रही है
बाइपास थाना क्षेत्र के बेगमपुर पार पोखरा में कूड़े के ढ़ेर के पास बोरे से व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शनिवार की रात करीब 10 बजे बाइपास थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने शव की पहचान बेगमपुर निवासी नीतीश कुमार के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में यह मामला गोली मारकर हत्या करने का लग रहा है। पुलिस जांच में जुट गयी है।