पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास पर लालू यादव से मिले पशुपति कुमार पारस, विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा
रविवार को दोपहर 12:30 बजे RLJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस रविवार को अचानक राबड़ी आवास पहुंचे। वहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। पशुपति कुमार पारस आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं।