पटना ग्रामीण: जदयू MLC संजय सिंह के आवास पर मनाया गया राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस, सीएम नीतीश कुमार भी रहे मौजूद
जदयू MLC संजय सिंह के आवास पर रविवार को राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस मनाया गया। जहां रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।