देहरादून: जिलाधिकारी डा. सोनिका ने देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण,अधिकारियों को दिए निर्देश
जिलाधिकारी डा.सोनिका ने प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक, सहारनपुर चौक से पथरीबाग चौक, और कारगी चौक से आईएसबीटी तक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने निर्माणाधीन कार्यों एवं जल निकासी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से जल भराव के बारे में भी जानकारी ली।