सासाराम: रोहतास में कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में मिली प्रवेश की अनुमति
Sasaram, Rohtas | Jun 14, 2026 रोहतास में कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में मिली प्रवेश की अनुमति ।मध्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए रविवार को सासाराम के टाउन हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों की प्रवेश द्वार पर सघन जांच की गई।