सैफई: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, सीनियर अधिकारी सहित 4 की मौके पर दर्दनाक मौत, शव सैफई PGI पहुँचे
Saifai, Etawah | Sep 21, 2024 एरवाकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 137 पर खड़े ट्रक में बलेनो कार शनिवार देर शाम टकरा गई। जिसमें कार सवार मल्टीनेशनल कंपनी के सीनियर अधिकारी पीयूष यादव सहित चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें कानपूर निवासी पीयूष यादव व उनकी मां मीना यादव व भाभी संजना उर्फ संजू यादव व भतीजा आरव की मौके पर ही मौत हो गयी।