सैफई: बैदपुरा चौराहे पर बने हाई स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटा एशियन पेंट्स से लदा ट्रक, ड्राइवर क्लीनर घायल
Saifai, Etawah | Sep 14, 2024 विशाखापट्टनम से पेंट्स लोड कर गाजियाबाद जा रहा ट्रक बैदपुरा थाना क्षेत्र के बैदपुरा चौराहे पर बने ऊँचे हाईवे स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मिठाई की दुकान की बांस बल्ली टूट गयी और दुकानदार बाल-बाल बच गया। वहीं पेंट्स की बाल्टियां रोड़ पर बिखर गई घटना में ट्रक ड्राइवर व क्लीनर घायल हो गया। थानाध्यक्ष ने घायलों को अस्पताल भेजा।