सैफई: रुकईया गांव के पास पुलिस ने पुलिस ने 2 चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की सिंचाई मोटर पम्प बरामद
Saifai, Etawah | Sep 18, 2024 सैफई थाना पुलिस को हवेली निवासी भूरे सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई की 16 सितंबर की रात अज्ञात चोरों द्वारा उनके खेतों पर बने कमरे में लगी मोटर पंप को पीछे की दीवार तोड़कर चुरा ली गयी हैं। वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रुकईया गांव के पास से लाडमपुर निवासी दीपक कुमार व कृष्णा उर्फ किशन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनके पास से चोरी हुई सिचाई मोटर पम्प बरामद की है।