सैफई: सैफई पुलिस ने हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज मुकदमे मे नाबालिग किशोरी को बेचने वाली माँ समेत 1 अन्य को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Saifai, Etawah | Sep 16, 2024 सैफई थाना पुलिस ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश पर दर्ज किए गए मुकदमे के संबंध में अपनी नाबालिक किशोरी को बेचने वाली माँ नगला सेमरा थाना सैफई निवासी प्रीति पत्नी सुभाष व नाबालिग की फर्जी शादी कराने की मंशा से फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में वांछित जन सेवा केंद्र संचालक हरदोई थाना सैफई निवासी आसिफ खान पुत्र इस्पाक खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।