माखन नगर: माखननगर में बिजली कटौती से नाराज़ ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय का घेराव किया
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 12, 2026
लगातार बिजली कटौती से परेशान सैकड़ों ग्रामीण और किसान मंगलवार को माखन नगर विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने विभाग के जेई को बिजली व्यवस्था की खराब स्थिति और विभाग की मनमानी से अवगत कराया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।