रविवार को समय लगभग 2 बजे डलमऊ तहसील क्षेत्र के भीमगंज, घुरवारा, धमधमा जलालपुरधई,मतीनगंज कजियाना कुरौली बुधकर दाउदपुर गढ़ई रसूलपुर धरावा सहित अन्य गांव में सभी ताजिया एकत्रित होकर जिम्मेदार व्यक्तियो की जिम्मेदारी पर जुलूस निकाला गया। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद लोगों ने हसन हुसैन की याद में नोहा पढ़ते हुए मातम किया जगह-जगह लोगों ने मजलिस कराई।