चरखारी: अंडमान-निकोबार के जंगलों को कॉरपोरेट को सौंपने के विरोध में चरखारी के सदर बाजार में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
अंडमान-निकोबार के जंगल अडानी-अंबानी को सौंपे जाने के विरोध में कांग्रेस ने जिले भर में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी महोबा के जिलाध्यक्ष संतोष धुरिया के नेतृत्व में चरखारी कस्बा के सदर बाजार में अनिल श्रीवास्तव के प्रतिष्ठान पर अभियान चलाया गया। कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया।