प्रतापगंज: सुपौल: अपहरण केस में फरार आरोपी के घर पर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर संपत्ति जब्त
सुपौल में अपहरण केस के फरार आरोपी के घर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,माननीय न्यायालय के आदेश पर मरौना थाना पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करते हुए ताला तोड़कर सामान जब्त किया, लड़की अब तक बरामद नहीं हो सकी है और आरोपी भी फरार बताया जा रहा है