मेहदावल: महदेवा पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
संतकबीरनगर। जनपद के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में शनिवार दिन में लगभग 11:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बौरब्यास चौकी अंतर्गत महदेवा पेट्रोल पंप के आगे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक चालक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में एक य