मड़ियाहू: मनीपुर में तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान युवक से मारपीट, चार आरोपियों पर दर्ज हुआ केस
जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी जगदीश गौंड की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे बताया कि उनका पुत्र राज गौंड बुधवार रात करीब आठ बजे सुदनीपुर बाजार में आयोजित एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था।