भोगांव: भोगांव बस स्टैंड पर संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव
भोगांव नगर के बस स्टैंड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पाया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की शिनाख्त सुधीर पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम छाछा के रूप में हुई है। बस स्टैंड जैसी सार्वजनिक जगह पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।