दरभंगा: एकमी घाट स्थित रिसोर्ट में भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
दरभंगा के एकमी घाट स्थित रिसोर्ट के सभागार में भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि बिहार में सूखा नशा के कारण लाखों युवाओं का जीवन खतरे में है। यह बैठक रविवार को दोपहर 2.30 बजे आयोजित हुआ