कानपुर: यूपी एटीएस ने कानपुर के कार्डियोलॉजी के डॉक्टर आरिफ को उठाया, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका
दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी एटीएस ने हृदय रोग संस्थान के कार्डियोलॉजिस्ट मोहम्मद आरिफ को बुधवार को घर से उठा लिया वह जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले थे प्रारंभिक जांच में आरिफ लंबे समय से शाहीन और उसके भाई परवेज के संपर्क में थे देश विरोधी गतिविधियों में उनके शामिल होने की आशंका जताई जा रही है