नगरायुक्त शिपू गिरि ने मंगलवार शाम 4:00 बजे सीएम ग्रिड फेज़-वन और फेज़-2 के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण व अन्य कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने फेज़-वन के निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी तथा फेज-2 में सड़क निर्माण के लिए किये जा रहे कार्य पर संतोष व्यक्त किया।