मुरैना नगर: छैरा व कटवरी हनुमान मंदिर के पास तेज गति से आ रही बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल लाया गया
जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत छैरा ओर कटीबरी हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह साढ़े 8 बजे करीब मुरैना से जोरा जा रही बस के चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक युवक घायल हो गया,उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर आये यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका इलाज जारी है।