परसिया: चांदामेटा: शादी की खरीदी के लिए पैसे न होने पर मजदूर महिला ने साइट पर जहर पी लिया
चांदामेटा में मजदूरी करने वाली महिला ने जहर खा लिया। उसे परासिया अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। यहां से उसे छिंदवाडा रिफर कर दिया गया। महिला को शादी में शामिल होना है। इसके लिए खरीदी करने के लिए उसके पास रुपए नहीं थे। इससे परेशान होकर उसने जहर खा लिया। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे उसका उपचार छिंदवाडा मंे जारी था। महिला इकलहरा की निवासी है। दो छोटे बच्चे हैं।