सागर नगर: हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के शंकर भवन के वाटर कूलर में जिंदा मेंढक मिलने से हड़कंप, छात्रों ने किया हंगामा
डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के आचार्य शंकर भवन में सोमवार की शाम 5 बजे जमकर हड़कंप मच गया, जब छात्रों ने पानी के कूलर में जिंदा मेंढक देखा। इस घटना से छात्रों में दहशत और आक्रोश दोनों फैल गया। छात्रों का कहना है कि कूलर का पानी पीने लायक नहीं था और उसमें जिंदा मेंढक मिलना विश्वविद्यालय की लापरवाही को दर्शाता है। घटना के बाद NSUI अध्यक्ष अंशुल शर्मा के