धरियावद: धरियावद में मूसलाधार बारिश से रावला बाग बस स्टैंड पर वर्षों पुराना पीपल का पेड़ धराशाई, बड़ी जनहानि टली
क्षेत्र में देर शाम शुरू हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते नगर के रावला बाग बस स्टैंड स्थित रिहायशी क्षेत्र में वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। पेड़ गिरने से विद्युत विभाग का पोल क्षतिग्रस्त हो गया तथा आसपास के कई मकानों के बिजली मीटर उखड़ गए। साथ ही कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने बताया।