उज्जैन शहर: पंवासा में पत्नी से मिलने आए युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
घर छोड़कर बच्चें के साथ उज्जैन में रह रही पत्नी से मिलने आए एक युवक की रविवार रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बेटे की मौत के बाद रात 10 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली।सांवेर के पास स्थित ग्राम चितावदा निवासी धर्मेंद्र पिता सालासर सोनगरा (40) ने 2012 में उज्जैन की युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों की तीन बेटियां हैं। पिछले करीब