रायबरेली: अधिकारियों की लापरवाही से छतैया पंचायत भवन में सुविधाओं का टोटा, कंप्यूटर बिना माउस और कीबोर्ड के चल रहा
Raebareli, Raebareli | Jul 2, 2026
2 जुलाई बृहस्पतिवार की दोपहर 2:00 बजे हरचंदपुर विकासखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में सरकारी सुविधाओं की पड़ताल की गई,तो पता चला कि बिना कीबोर्ड व माउस के ही कंप्यूटर चलने के दावे किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की सुविधा देने के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति का मामला सामने आया है। जहां पर परिवार रजिस्टर भी मौजूद नहीं मिला। बी डी ओ ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है।