बलिया: गड़वार थाने की पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में भेजा न्यायालय
Ballia, Ballia | Jun 27, 2026 गड़वार थाने की पुलिस ने शनिवार की दोपहर 12 बजे के करीब लूट के एक आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर संबंधित धाराओ में न्यायालय भेज दिया। आरोपी का नाम मोनू राम निवासी गजरी है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि आरोपी द्वारा थाना दुबहड़ में लूट की घटना कारित की गयी थी ।