कांके: रांची सहित कई इलाकों में हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2026 रांची सहित कई इलाकों में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे से जोरदार बारिश हो रही है। सुबह से तेज गर्मी के बाद आई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली, वहीं अचानक हुई बारिश से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। बता दें कि बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था।