भवानीपुर: धमदाहा के एसडीएम अनुपम ने गैस एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
भवानीपुर :- घरेलू गैस की कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए धमदाहा के अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने सोमवार को भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एजेंसियों की कार्यप्रणाली, स्टॉक व्यवस्था और वितरण प्रणाली की गहन जांच की।