हनुमानगढ़: जंक्शन भगत सिंह चौक के पास दबंगों ने महिला पर किया हमला, गंभीर घायल महिला को नाजुक हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
हनुमानगढ़ जंक्शन में भगत सिंह चौक के पास एकराय होकर आए दबंगों ने पैदल जा रही एक महिला पर हमला कर महिला को घायल कर दिया। महिला को लहूलुहान हालात में इलाज के लिए टाउन जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने महिला को फायर सेंटर रेफर कर दिया।