बल्लबगढ़: बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल के समीप नेशनल हाईवे पर ऑटो पलटने से 3 लोग हुए घायल, मामले की सूचना पुलिस को दी गई
बल्लभगढ़ के समीप किसी गांव में मजदूरी के लिए जा रहे मजदूर और खुद ऑटो चालक इस सड़क हादसे में घायल हुआ है। घायलों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जबकि एक को मामूली चोट आई है। जिसे बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। ऑटो चालक समेत सभी घायल उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं।