बल्लबगढ़: बीके अस्पताल में वर्ल्ड ओरल है तो डे पर सिविल सर्जन ने दर्जनों गाड़ियों को झंडी दिखाकर किया रवाना
आज यानी 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। इसी कड़ी में फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में फरीदाबाद के सिविल सर्जन ने लोगों को उनके दांतों और मुँह के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए दर्जनों गाड़ियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ जिला अस्पताल की मुख्य दन्त चिकित्सा अधिकारी वंदना भी यह मौजूद रही।