दूदू कस्बे में स्थित श्री श्याम मंदिर और बालाजी के मंदिर मैं चोरी का मामला सामने आया हैं। अज्ञात चोरों ने बीती रात श्री श्याम मंदिर और बालाजी के मंदिर के दान पत्र को तोड़कर दान पत्र में रखी नगदी और मुकुट सहित अन्य सामान चोरी किया और मौके से फरार हो गए। मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे तो दानपात्र का ताला टूटा हुआ मिला।