हरदा: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मुख्य आरोपी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने समय-सीमा मांगी
Harda, Harda | Apr 25, 2026 शहर के बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी राजेश अग्रवाल की मेडिकल जमानत को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष ने अदालत को बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर मिल चुका है, लेकिन सरकारी ऑथराइजेशन कमिटी से अनुमति अभी लंबित है। ऐसे में अंतरिम जमानत को जारी रखने की मांग की गई।