शामली: शामली के खेड़ीकरमू गांव निवासी नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चरस बरामद
Shamli, Shamli | May 9, 2026 शनिवार की शाम 4 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने क्षेत्र के गांव खेडीकरमू निवासी अनवर पुत्र लतीफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नशा तस्कर है, जिसके कब्जे से 165 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है। केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।